- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Development In The Cantt Constituency Will Accelerate, Work Will Be Completed On Time, Four hour Meeting
कैंट हलके में विकास कार्यों को लेकर कैंट हलका प्रभारी तथा आप प्रत्याशी दीपक बाली ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर सुरिंदर सिंह के साथ बैठक की। जो दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक चली। इसमें कैंट इलाका में रुके विकास कार्यों को तेज करने और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर चर्चा हुई। दीपक बाली ने अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने और जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया।
इस बैठक में एसई और एक्सईएन समेत अन्य अफसर शामिल रहे। कैंट हलके के काउंसलर मिंटू जुनैजा, मनजीत कौर दादरा, राजेश भट्टी और अनूप कौर भी मौजूद रहे। जिन्होंने अपने-अपने वार्ड से संबंधित विकास मुद्दे अफसरों के समक्ष रखे। निगम प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बुनियादी ढांचा, सड़क, सफाई और अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







