कनाडा के सरी नगर में बीते दिनों एक वॉलमार्ट स्टोर के बाहर गोली मारकर कत्ल किए गए पंजाबी जोड़े की पहचान पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस दोहरे हत्याकांड में 23 वर्षीय युवक गगनप्रीत उर्फ गैरी राहल और 24 वर्षीय युवती सुखजीत कौर की मौत हुई थी।

प्रकरण की जांच कर रही विशेष टीम 'इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम' (IHIT) ने मृतकों के नाम सार्वजनिक करते हुए बताया कि दोनों डेल्टा शहर में रहते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक युवती सुखजीत कौर कनाडा में बहुत कम लोगों को जानती थी और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। वहीं, दूसरी ओर मृतक युवक गगनप्रीत उर्फ गैरी राहल का नाम पहले से ही अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज था। गैंगेस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी

इस सनसनीखेज प्रकरण में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब कुख्यात 'आकाश हरिके गैंग' के सदस्यों ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। गैंग के गुर्गों ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो संदेश जारी कर इस दोहरे कत्ल को अंजाम देने का दावा किया है। पुलिस अब इस वायरल ऑडियो और गैंग के एंगल से भी मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। 15 नवंबर को हुई थी हत्या

विज्ञापनIn-Article Banner

यह पूरी घटना बीती 15 नवंबर की है, जब सरी स्थित वॉलमार्ट के बाहर अज्ञात हमलावरों ने इस पंजाबी जोड़े पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। वारदात की खबर मिलते ही इमरजेंसी सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और दोनों घायलों को गंभीर हालत में चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और चिकित्सालय में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

IHIT अधिकारियों का कहना है कि यह कोई अचानक या रैंडम फायरिंग की घटना नहीं थी, बल्कि इसे पहले ही एक टारगेट शूटिंग करार दिया जा चुका है। फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस की गहन छानबीन जारी है और अभी तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट