जालंधर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी और सूफी संत समाज अध्यक्ष तथा पंजाब भलाई बोर्ड के चेयरमैन बाबा दीपक शाह की मीटिंग हुई। वाइस चेयरमैन सलमान रहबर, अरशद सलमानी और समद सलमानी भी मौजूद रहे। इसी बीच आगामी 2027 के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। पंजाब सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। अख्तर सलमानी ने कहा कि आप सरकार पर लोगों को भरोसा है। आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी।