- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- 77 Extra Coaches Added To Trains, Providing Relief To 58 Lakh Passengers
त्योहारी सीजन की भारी भीड़ को नियंत्रित करने हेतु फिरोजपुर रेल मंडल की विशेष प्लानिंग सफल रही। मंडल ने सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराते हुए करीब 58 लाख मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 49 लाख था। अर्थात इस बार करीब 9 लाख ज्यादा मुसाफिरों ने ट्रेनों में सफर किया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) संजीव कुमार ने कहा कि ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित ट्रेनों में 77 अतिरिक्त कोच लगाए गए। जो पिछले वर्ष के 54 कोचों के मुकाबले 43 प्रतिशत अधिक है।
इसके अलावा, फिरोजपुर और सहयोगी मंडलों द्वारा कुल 168 विशेष ट्रेन फेरे संचालित किए गए। जबकि पिछले साल यह संख्या 128 थी। रोजाना के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार प्रतिदिन औसतन 1.28 लाख मुसाफिरों ने सफर किया, जो पिछले साल के 1.10 लाख के मुकाबले रोजाना करीब 17,500 यात्री ज्यादा हैं। कुल मुसाफिरों में से 56 लाख ने नियमित ट्रेनों और 1.54 लाख ने ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ के तहत चलाई गई स्पेशल ट्रेनों से यात्रा पूरी की।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







