आम आदमी क्लीनिकों में कार्यरत कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 'आम आदमी क्लीनिक सांझा फ्रंट, पंजाब' ने 25 नवंबर को संगरूर स्थित मुख्यमंत्री पंजाब के आवास के बाहर भूख हड़ताल और रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस रिश्ते में फ्रंट ने जालंधर के सिविल सर्जन को लिखित अग्रिम सूचना भेज दी है।

फ्रंट के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे वक्त से मांगों का समाधान न होने के कारण यह कदम उठाया गया है। यह तब तक चलेगा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं। आंदोलन में संगठन के नेता और सदस्य भारी संख्या में शामिल होंगे। नौकरी की सुरक्षा: सभी कर्मचारियों की सेवाओं को पहले के आधार पर पक्का किया जाए। दोगुना प्रोत्साहन: बढ़ती महंगाई और काम के बोझ को देखते हुए मौजूदा प्रोत्साहन राशि को भी दोगुना किया जाए।

अतिरिक्त भत्ता: टीबी, डॉग बाइट, कुपोषण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एएनसी और अन्य एनसीडी कार्यक्रमों हेतु अलग से उचित प्रोत्साहन मिले। वेतन व बीमा: रविवार व गजटेड छुट्टियों सहित पूरे माह का वेतन, कर्मचारी व परिवार हेतु स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा, तथा प्रतिदिन न्यूनतम 75 मरीजों का निश्चित भुगतान किया जाए।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट