जालंधर | सीजेएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम को विद्यालय की चेयरपर्सन नीना मित्तल और प्रधानाचार्य रश्मि शर्मा के मार्गदर्शन से आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने मैनेजर प्रो. आर.सी. महेंद्रू का स्वागत किया। विद्यालय के हेड बॉय नवराज सिंह और हेड गर्ल मनमीत कौर ने हरित स्वागत प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण उल्लासपूर्ण रहा। प्रधानाचार्य रश्मि शर्मा ने विद्यार्थियों से खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और समर्पण व आत्मविश्वास के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।