कंप्यूटरीकृत लैंड रिकॉर्ड्स इंप्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन (सीएलआरईडब्ल्यूए) ने पंजाब लैंड रिकॉर्ड्स सोसायटी के कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप वर्मा और जनरल सचिव जतिंदर सिंह ने कहा कि 1 सितंबर को प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा था। 11 सितंबर और 19 अक्टूबर को निदेशक भू-रिकॉर्ड्स के साथ बैठकों में मुद्दे रखे गए। तब दिवाली से पहले ठोस निर्णय का आश्वासन दिया गया था।

इसके बावजूद न तो मांगों का समाधान हुआ और न अगली मीटिंग का वक्त मिला। इस कारण निदेशक भू-रिकॉर्ड्स के दफ्तर के बाहर धरना देकर मांगों को पूरा करने की मांग की गई। मीडिया सचिव प्रतीक सिंह बेदी और संयुक्त मीडिया सचिव पुनीता राणा ने बताया कि मांगों के पूरा नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट