पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट की छात्राओं ने सहोदया पावर पॉइंट समिट में प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का कार्यक्रम ला ब्लॉसम्स स्कूल, जालंधर में किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने ''भारत @2047—वह देश जिसका हम निर्माण करने का सपना देखते हैं'' विषय पर पावर पॉइंट प्रस्तुतियां दीं।

विद्यालय के अनुसार, बारहवीं कक्षा की छात्रा गुनीत और गनीम जैन ने प्रतियोगिता हेतु प्रस्तुति तैयार की और इसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में विषय-वस्तु की स्पष्टता, रचनात्मकता और तकनीक के माध्यम से विचारों को व्यवस्थित रूप से रखने की क्षमता को निर्णायक मंडल ने सराहा।

प्रधानाचार्य डॉ. आर. एस. कंग ने छात्राओं की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए इसे विद्यालय में नवाचार, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिणाम जानकारी दी। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों को अकादमिक के साथ प्रस्तुतीकरण कौशल में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट