केंद्रीय विधानसभा हलके के वार्ड नंबर-8 में भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके तहत न्यू दशमेश शहर फेज-2 ढिलवां रोड रामा मंडी में हरदीप सिंह के निवास पर मीटिंग की, जिसमें स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर शामिल हुए। भाजपा युवा नेता नितिन पाठक के सहयोग से आयोजित आयोजन में पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी भी उपस्थित रहे। राकेश राठौर ने लोगों के सुझाव और समस्याएं सुनीं। उनको पार्टी की नीतियों और केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा का मकसद केवल सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा और विकास है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाया जाए। वार्ड को लोगों ने भी जनहित के विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट