जालंधर| दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित आवास पर फायरिंग की साजिश के आरोप में जालंधर के विकास ठाकुर उर्फ विक्की (25) और तरनतारन के दीपक उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है। दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रह

अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 3 नवंबर को हुए ब्लास्ट के प्रकरण में गिरफ्तार गुरदासपुर की महकदीप कौर (21) और दविंदर सिंह (22) से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पड़ताल में आया कि दोनों आरोपी धार्मिक कट्टर नहीं हैं। पाकिस्तान ने हनीट्रैप, पैसों का लालच और विदेश में बसाने का झांसा देकर स्लीपर सेल बनाया।

पाकिस्तानी एजेंट शाह एक साल से इन दोनों के संपर्क में था। शुरुआत में उसने केवल प्यार भरी बातें कीं और जब भरोसा जीत लिया, तब विदेश भेजने और करोड़ों रुपए मिलने का वादा किया। इसी लालच के बदले उन्हें रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट करने का टास्क दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

महकदीप और दविंदर को एटीएस और श्रीगंगानगर पुलिस ने शनिवार को गुरदासपुर से अरेस्ट किया था। उनके पास से 2 विदेशी हथियार, पीओएफ (पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) लिखे 46 कारतूस मिले हैं। जिस आईईडी से ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ वो भी पाक से आया था। केंद्रीय एजेंसी के वरिष्ठ अफसर का कहना है कि पाकिस्तान ने आतंक का ‘नया मॉड्यूल’ ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात तैयार किया है।

अब वह आतंकी भारत नहीं भेज रहा है बल्कि सोशल मीडिया के जरिए अकेले रहने वालों को निशाना बना रहा है। जिनके पास कोई अच्छा रोजगार नहीं है। इन्हें कट्टर बनाने की बजाय प्यार, पैसा और विदेश भेजने का लालच देकर स्लीपर सेल का हिस्सा बना रहा है। इसी वर्ष जून में एटीएस की गिरफ्त में आई बबीता धाकड़ भी इसी मॉड्यूल के जरिए आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बनी थी।

महकदीप हमारे कहने में नहीं है

महकदीप कौर के परिजनों ने कहा- उनकी बेटी उनके कहने में नहीं है। 9 नवंबर को घर वापस आई थी और तब से अपने कमरे में ही रहकर किसी से फोन पर बातें कर रही थी। उन्हें नहीं पता कि बम ब्लास्ट में शामिल है या नहीं। वह किसी से बात ही नहीं कर रही थी।

दविंदर को महकदीप कौर ने फंसा दिया

दविंदर के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे को महकदीप कौर ने पहले प्यार में फंसाया। अब बम ब्लास्ट में उसका नाम लगा दिया। जबकि उनका बेटा बेकसूर है। रात को भी उनका बेटा दाना मंडी में धान की फसल के पैसे लेने गया था। महकदीप ने पुलिस से पकड़वा दिया।

टाइमिंग में चूक, ट्रेन निकलने के पश्चात धमाका हुआ...आरोपियों ने पहली बार में ट्रैक की रेकी की। पर ब्लास्ट हेतु आईईडी की डिलीवरी नहीं मिली। दूसरी बार में आईईडी मिल गया, लेकिन किसी वजह से ब्लास्ट नहीं हो पाया। तीसरी बार में ब्लास्ट हुआ, मगर टाइमिंग में चूक हो गई। सामने आया है कि ब्लास्ट का मकसद ट्रेन को नुकसान पहुंचाना था।

साजिश इसके अनुसार ही रची थी पर अंजाम ठीक से नहीं दे पाए। ट्रैक पर ब्लास्ट ट्रेन निकलने के पश्चात हुआ। एटीएस को आशंका है कि यह संभव है कि दूसरे खातों में भी और रकम ट्रांसफर हुई हो। म्यूल खातों के भी इस्तेमाल का शक है।

महकदीप का पति करणवीर सिंह फरवरी 2025 से ड्रग तस्करी के केस में जेल चला गया। उसे जमानत हेतु पैसों की जरूरत थी। उसी ने महकदीप को पाकिस्तान से जुड़े एजेंट ‘लवली’ का नंबर दिया। उसने महकदीप की बात पाक हैंडलर ‘शाह’ से करवाई। उसने प्रेमजाल में फंसाया। दोनों की वीडियो कॉल पर घंटों वार्ता होती थी। दोनों के बीच अंतरंग चैटिंग भी मिली है। शाह ने महकदीप को दुबई में बसने का सब्जबाग भी दिखाया। महकदीप और दविंदर को 2.83 लाख हवाला से मिले जबकि अनेक पाकिस्तानी खातों से रकम ट्रांसफर हुई। गिरफ्तारी के वक्त दोनों से 30 हजार रुपए मिले थे।

अमिताभ के घर फायरिंग की साजिश में जालंधर-तरनतारन के 2 शूटर अरेस्ट

श्रीगंगानगर रेल ट्रैक ब्लास्ट }पंजाब से दो गिरफ्तार, पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शूटर्स।

परिजन बोले

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट