- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Students Will Receive Six Months Of Training.
एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हैंड टूल्स (सीआईएचटी) और लघु उद्योग भारती, पंजाब के बीच करार ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं हेतु रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
सीआईएचटी की ओर से प्रिंसिपल डायरेक्टर प्रदीप कुमार वर्मा और लघु उद्योग भारती की ओर से अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। आयोजन में अंकित शर्मा, विवेक राठौर, अनिरुद्ध धीर, वरुण भल्ला, अनुज कपूर और इंजी विक्रमजीत उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती जन संचार बोर्ड (उत्तर इलाका) के प्रभारी विक्रांत शर्मा के मुताबिक प्रशिक्षण को उद्योगों की जॉब-वर्क जरूरतों के अनुरूप ढालने, प्लेसमेंट और औद्योगिक प्रशिक्षण बढ़ाने और संस्थान के आधुनिकीकरण को गति देने पर काम होगा। विद्यार्थियों हेतु छह महीने का प्रशिक्षण, ऑन-द-जॉब और दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अवसर मिलेंगे।
एनएपीएस के तहत अप्रेंटिसशिप, पोर्टल पंजीकरण, प्रशिक्षु बीमा, रोजगार मेलों और मैनपावर जरूरतों के समन्वय में भी सहयोग तय हुआ। क्रियान्वयन की निगरानी के लिए संयुक्त समन्वय समिति बनेगी और बैठकें हर तीन महीने में होंगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







