जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से शनिवार को अमृतसर में विशेष लोक अदालत लगाई गई। इसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 के तहत चेक बाउंस से जुड़े 562 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 126 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हुआ। इन मामलों में कुल 6.77 करोड़ रुपए से ज्यादा की समझौता राशि तय हुई। जबकि समस्त मामलों में लगभग 10.77 करोड़ रुपए की दावा राशि थी।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डीएलएसए की अध्यक्ष जतिंदर कौर के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में अमृतसर, अजनाला और बाबा बकाला साहिब में 5 विशेष बेंच बनाई गई थीं। इनमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुंदी, जेएमआईसी अमनदीप सिंह घुमन, गगनदीप सिंह कैंथ, अजनाला की सतविंदरजीत कौर और बाबा बकाला साहिब की रमनदीप कौर ने मामलों का निपटारा किया। डीएलएसए के सचिव अमरदीप सिंह बैंस ने जानकारी दी कि लोक कोर्ट में आपसी सहमति से विवादों का त्वरित और बिना खर्च समाधान होता है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट