अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (एजीसी) की ओर से 25- 26 नवंबर को कॉलेज परिसर में ‘वैश्विक व्यवस्था में भारत: स्वदेशी कीमत, ज्ञान प्रणाली और एक स्वतंत्र राष्ट्रीय दृष्टिकोण' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसका कार्यक्रम एजीसी का सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन,

संगोष्ठी में शिक्षाविद, शोधकर्ता और विद्यार्थी भारत की सभ्यतागत विरासत, स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों, आर्थिक आत्मनिर्भरता, रणनीतिक स्वायत्तता, नैतिकता और भारतीय जीवन मूल्यों पर विचार-विमर्श करेंगे। 25 नवंबर को आईकेजीपीटीयू के जितेंद्र नरूला और डॉ. विवेक तलवार तथा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदर्शपाल विग विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे। वहीं 26 नवंबर को डॉ. मधुर महाजन, प्रो. जयंती दत्ता, डॉ. नित्या शर्मा और डॉ. आशीष अरोड़ा विशेषज्ञ सत्रों को संबोधित करेंगे।

चेयरमैन अमित शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी स्वदेशी ज्ञान और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का मंच बनेगी। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजनीश अरोड़ा ने बताया कि इससे पारंपरिक भारतीय ज्ञान को आधुनिक अनुसंधान से जोड़ने में सहायता मिलेगी। प्रिंसिपल डॉ. गौरव तेजपाल ने भाग लेने की अपील की ।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट