श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य और अलौकिक शहर कीर्तन सजाया गया। इसमें सतगुरु नानक प्रगटेआ और बाबा नानक तेरी जय होवे... जैसे जयघोष गूंज रहे थे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में अरदास के साथ शुरुआत की गई। नरसिंघा और नगाड़े की गूंज के साथ प्रारंभ हुए शहर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगत ने सजदा किया।

गुरु का गुणगान करते हुए पालकी साहिब के साथ पैदल हाजिरी भरी। मार्ग में जगह-जगह लंगर लगाए गए। रणजीत नगाड़ों की गूंज के बाद शब्दों की धुन बजाता बैंड, खालसा की चढ़दी कलां दर्शाने वाली गतका अखाड़े, स्कूली बच्चे, घोड़े सवार पांच निशानची सिंह और और शब्द गायन करते कीर्तन जत्थे आकर्षण का केंद्र रहे। दशमेश सेवक सभा के सेवक सफाई और फूलों की वर्षा कर रहे थे।

पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज पर चंवर साहिब की सेवा संत बाबा जीत सिंह जी निर्मल कुटिया जौहला वालों ने निभाई। मदन फ्लोर मिल चौक में पुलिस के जवानों द्वारा साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सलामी दी गई। नगर कीर्तन के बीच भाई सहजदीप सिंह, भाई प्रिंसपाल सिंह, भाई मनसंजम सिंह और भाई जसपाल सिंह ने कीर्तन की सेवा निभाते हुए और साथ में पैदल चल रही संगत ने श्री गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया। पैदल चलती संगत ने गुरु जस श्रवण करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। खालसाई पोशाकों में सजे बच्चे अलग ही छटा बिखेर रहे थे। यहां एसजीपीसी के प्रमुख सचिव जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, परमिंदर सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह बिट्टू, दविंदर सिंह रियात, सुरिंदर सिंह विरदी, चरन सिंह, तेजवीर सिंह बांसल, सुखविंदर सिंह मक्कड़, कुलजीत सिंह चावला, गुरजीत सिंह पोपली, गुरजीत सिंह टक्कर, चरनजीत सिंह, दिलबाग सिंह, नवदीप सिंह गुलाटी, पलविंदर सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा दीवान अस्थान की नौजवान सभा की ओर से जसकीरत सिंह जस्सी, बावा गाबा, मनकीरत सिंह, गगन रेनू, हरमनजोत सिंह, गुरनीत सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह, भावजोत सिंह, जसदीप भसीन, हरमन मक्कड़, भवराज सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रभगुण सिंह, गगन सिंह, अजमेर सिंह, दिमंतजीत सिंह, जसकीरत सिंह, इकनूर सिंह, अर्जुन सिंह और करण सिंह सहित अन्य युवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पूरे शहर का भ्रमण करते हुए यह शहर कीर्तन रात को गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में खत्म हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। नगर में विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन के स्वागत हेतु विशेष प्रबंध किए गए थे। नगर कीर्तन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, धार्मिक हस्तियों, महापुरुषों तथा निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विशेष रूप से बाबा जीत सिंह जी निर्मल कुटिया जोहलां, बाबा अवतार सिंह जी सुरसिंघ वाले, बाबा जोगा सिंह जी समाध बाबा नोध सिंह, बाबा हरजीत सिंह जी मेहता चौक, बाबा अमरीक सिंह खुकरैन, भाई दिलबाग सिंह सुल्तानपुर, बीबी सुखविंदर कौर बशीरपुरा, बाबा भगवान सिंह संतगढ़, बाबा लाल सिंह पिहोवा वाले, बाबा गुरिंदर सिंह निर्मल कुटिया, संत बाबा रणजीत सिंह लायलपुरी एवं एसजीएल से भारी संख्या में संगत पहुंची।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट