जालंधर | साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जालंधर शहर में सजाए गए भव्य नगर कीर्तन का फूलों की बारिश कर नगर कीर्तन में शामिल संगत के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट एसोसिएशन की ओर से भी लंगर लगाया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व मार्केट के प्रधान बलजीत सिंह आहलूवालिया ने किया। इस अवसर पर उनके साथ जगजीत सिंह गाबा, जसविंदर सिंह सचदेवा, अमरदीप सिंह आहलूवालिया, हरप्रीत सिंह लवली, सरबजीत सिंह आनंद, जसपाल सिंह फ्लोरा, बलबीर सिंह, प्रभजोत सिंह, सरबजीत सिंह और अश्वनी छाबड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।