गुरजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओरा टूर के बीच शनिवार रात सिंगर दिलजीत दोसांझ का दर्द छलका। उन्होंने सरकारों और प्रशासन से पूछा कि उनके साथ ही डबल स्टैंडर्ड क्यों। जब कोल्ड प्ले का बैंड इंडिया आकर गाता है और वो

गौरतलब है कि अहमदाबाद शो से पहले ही प्रशासन ने दिलजीत को पंज तारा होटल, केस और पटियाला पैग जैसे नशे और क्राइम को प्रोमोट करने वाले गीत गाने से रोक दिया था। इसके पश्चात दिलजीत ने इल्जाम लगाया कि भारतीय कलाकारों से साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। मैं भारत में पैदा हुआ हूं और मेरे म्यूजिशियन भी भारतीय हैं। जब एक विदेशी सिंगर के नशे वाले गीतों से किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो एक भारतीय कलाकार से गीतोंसे परेशानी क्यों होती है।

जितनी पाबंदियां लगानी है लगा लो, कोई दिक्कत नहीं दिलजीत ने कहा कि दिलजीत गाएगा तो प्रॉब्लम है। मुझे शो से पहले ही निर्देश दे दिए गए कि क्या गाना है और क्या नहीं। मुझे कहा गया कि तू बाहर से आया है और मेरा जन्म तो यहीं हुआ है। मैं अमेरिका में थोड़े पैदा हुआ हूं। मतलब पूरी दुनिया में घूमता हूं। ये पीछे जो मेरी टीम है ये सभी यहीं पैदा हुए हैं और इंडियन हैं। इनके साथ ही मैं ट्रेवल करता हूं। मेरे साथ यही लोग पूरी दुनिया में ट्रेवल करते हैं। सारी पाबंदियां मेरे पे ही लगानी है आप लोगों को। मुझे पाबंदियां लगाने वालों से दिक्कत नहीं है कोई। मैं पूरे मजे ले रहा हूं। मेरी तरफ से उनको भी आई लव यू है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट