सीमा पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में विदेशी हैंडलर्स द्वारा संचालित ISI समर्थित 'प्रो खालिस्तान कमांडो फोर्स' (KCF) के आतंक

पुलिस ने SBS नगर से 2 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार 86-P हैंड ग्रेनेड, दो 9MM पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से पंजाब में एक संभावित बड़ी आतंकी वारदात टल गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने विदेश में बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर SBS नगर के बेहराम क्षेत्र के पास से हथियारों और विस्फोटकों की यह खेप हासिल की थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत FIR दर्ज

इस मामले में PS स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में BNS, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पूरे आतंकी नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक का पता लगाने हेतु आगे की जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह आतंकी नेटवर्कों को ध्वस्त करने, संगठित अपराध पर लगाम कसने और पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रकार प्रतिबद्ध है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर