बठिंडा कैंट के संवेदनशील सैन्य ठिकानों की रेकी कर उनकी गोपनीय सूचना पाकिस्तान भेजने के इल्जाम में मिलिट्री इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान फिरोजपुर जिले के गांव जखरावां निवासी सतनाम सिं

यह संयुक्त कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा, मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट बठिंडा (साउथ वेस्टर्न कमांड) और स्थानीय पुलिस ने मिलकर की। मामले में थाना सिविल लाइंस बठिंडा में 25 नवंबर 2026 को एफआईआर नंबर 0346 दर्ज की गई है। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 113(3), 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया गया है।

तीन पुराने आपराधिक मामलों में भी वांछित

विज्ञापनIn-Article Banner

छानबीन में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ फिरोजपुर जिले में पहले से तीन मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में थाना सदर फिरोजपुर में दर्ज प्रकरण, साल 2026 में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस और थाना आरिफ के में 6.25 किलो हेरोइन बरामदगी से जुड़ा NDPS एक्ट का मामला शामिल है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त आर्म्स एक्ट और हेरोइन बरामदगी के मामलों में भी वांछित था। आर्म्स एक्ट के मामले में ड्रोन और जिंदा कारतूसों की बरामदगी का पहलू भी सामने आया है। एजेंसियां अब उसके पुराने आपराधिक मामलों और कथित जासूसी नेटवर्क के बीच किसी रिश्ते की भी जांच कर रही हैं।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी के पाकिस्तानी संपर्कों, सैन्य ठिकानों की रेकी और कथित तौर पर भेजी गई सूचनाओं की छानबीन कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गतिविधि में अभियुक्त अकेला शामिल था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर