ततरनतारन में मास्टर कैडर यूनियन पंजाब की मीटिंग में यूनियन नेताओं ने पंजाब के सीमावर्ती छह जिलों के सभी कर्मियों को बॉर्डर एरिया इंक्रीमेंट देने की मांग की गई। इसके साथ शिक्षकों से जुड़े सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह मीटिंग असिस्टेंट डायरेक्टर प्रमोशन एंड ट्रांसफर सेल महेश कुमार और DPI स्टाफ के साथ हुई। बैठक की अगुवाई स्टेट प्रेसिडेंट बलजिंदर सिंह धालीवाल, जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह भुल्लर, जॉइंट सेक्रेटरी दलजीत सिंह सभरवाल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी मनजिंदर सिंह, स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर अमनदीप सिंह और फरीदकोट के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट धरमिंदर सिंह ने की। यह मीटिंग डायरेक्टर एजुकेशन सेकेंडरी के रूप में नवीन नियुक्ति के संदर्भ में हुई। मीटिंग में यूनियन नेताओं ने मुख्य मांगें उठाईं: इस अवसर पर दिलराजबीर सिंह जोहल (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कपूरथला), राकेश कुमार (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट जालंधर), अंग्रेज सिंह (डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी मोहाली), गुरप्रीत सिंह (फाइनेंस सेक्रेटरी मोगा), रणजीत सिंह (तरनतारन), हरजिंदर सिंह (डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी फाजिल्का) और सुरिंदर सिंह (फाजिल्का) समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। असिस्टेंट डायरेक्टर महेश कुमार ने सभी मांगें डायरेक्टर ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सामने रखने का भरोसा दिलाया, जबकि यूनियन ने भी डायरेक्टर ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के साथ जल्द बैठक होने की बात कही।