पट्टी के बरडा मोहल्ले में शादी समारोह के बीच डीजे पर नाचते वक्त गोली लगने से 24 वर्षीय जशनदीप सिंह की जान चली गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल प्रारंभ की है। घटना बीती रात पट्टी नगर के वार्ड नंबर 6 में हुई। थाना प्रभारी सिटी पट्टी विपिन कुमार के अनुसार, गुरलाल सिंह लाली पुत्र सरवन सिंह अपनी शादी के लिए विदेश से पट्टी स्थित घर आया हुआ था। घर में शादी की खुशी में डी.जे. पार्टी रखी गई थी। पार्टी में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और अन्य लोग नाच-गा रहे थे। इसी दौरान अचानक गोलियां चलीं। वहां नाच रहे जशनदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह, निवासी वार्ड नंबर 16, कुल्ला चौक, पट्टी की छाती में गोली लगी। परिजन और अन्य लोग जशनदीप को निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने छानबीन के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। गोली चलाने वाले की छानबीन की जा रही है थाना सिटी पट्टी पुलिस ने मुकदमा नंबर 206 दर्ज किया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/238 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 लगाई गई हैं। पुलिस गोली चलाने वालों का पता लगाने हेतु घटना की पड़ताल कर रही है। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम के किया अंतिम संस्कार थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मृतक के परिवार की ओर से जल्दबाजी में बिना पोस्टमार्टम करवाए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकरण में तथ्यों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शादी कार्यक्रम की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया है। जिस घर में विवाह की तैयारियों और जश्न का माहौल था, वहां एक नौजवान की मृत्यु के बाद शोक छा गया।
तरनतारन-शादी में नाचते युवक को छाती में लगी गोली, मृत्यु:फायरिंग करने वाले का पता नहीं, परिवार ने बिना पोस्टमार्टम किया संस्कार
पट्टी के बरडा मोहल्ले में शादी समारोह के बीच डीजे पर नाचते वक्त गोली लगने से 24 वर्षीय जशनदीप सिंह की जान चली गई। थाना प्रभारी सिटी पट्टी विपिन कुमार के अनुसार, गुरलाल सिंह लाली पुत्र सरवन सिंह अपनी शादी के लिए विदेश से पट्टी स्थित घर आया हुआ था।
EEditor
27 नव॰ 2026, 03:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






