- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Javed Akhtar Praises Aditya Dhars Dhurandhar | Advises Bollywood Makers
जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर्स को इसकी नकल करने से बचने की सलाह दी है।
जावेद अख्तर ने कोमल नाहटा के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें धुरंधर बहुत पसंद आई। फिल्म देखने के पश्चात उन्होंने इसके डायरेक्टर आदित्य धर का नंबर ढूंढा और उन्हें फोन करके बधाई दी।
जावेद अख्तर ने बताया कि अब हर कोई धुरंधर जैसी फिल्म बनाना चाहेगा, लेकिन वैसी फिल्म नहीं बना पाएगी।
इंटरव्यू में जब बताया गया कि इस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कमियों में से एक भेड़चाल है, तो जावेद ने बताया- भेड़चाल में सभी भेड़ें एक जैसी होती हैं। लेकिन आप धुरंधर के डायरेक्टर जैसे नहीं हैं। वह आपसे थोड़ा बेहतर हैं।
आपकी ऐसी कोशिशों से कुछ हासिल नहीं होगा। जो उन्होंने किया है, वह केवल वही कर सकते थे। यह काम अचानक नहीं हो गया। उन्होंने इसके लिए बहुत गहरी रिसर्च की होगी।
उन्होंने बताया कि फिल्म में दिखाई गई दुनिया बिल्कुल असली लगती है। सड़कों, गलियों और आसपास के लोगों को जिस तरह दिखाया गया है, उसमें कुछ भी बनावटी नहीं लगता।
राइटर ने कहा कि इसलिए आप आदित्य धर की नकल नहीं कर पाएंगे। फिर भी कोशिश करके देख लीजिए, लेकिन लोग ऐसा जरूर करेंगे।
पहले भी धुरंधर को लेकर अपनी राय रख चुके हैं जावेद
यह पहली बार नहीं है, जब जावेद अख्तर ने धुरंधर पर अपनी बात रखी है। मई 2026 में कोलकाता में एक आयोजन के बीच उनसे फिल्म को प्रोपेगेंडा बताए जाने को लेकर सवाल किया गया था।
इस पर उन्होंने बताया था कि उन्हें धुरंधर पसंद आई। उन्होंने पहले पार्ट को दूसरे पार्ट से ज्यादा पसंद किया था।
जावेद ने कहा था कि हर कहानी का अपना नजरिया होता है। सिर्फ इसलिए किसी फिल्म को प्रोपेगेंडा नहीं बताया जा सकता कि उसकी कहानी किसी वर्ग को पसंद नहीं आई। उनके मुताबिक, हर फिल्ममेकर को अपने विचार पेश करने का अधिकार है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर के पहले पार्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आए थे।
फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के अनुसार, इसने दुनियाभर में ₹1,307.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।
वहीं, इसके दूसरे पार्ट धुरंधर: द रिवेंज ने 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,813.39 करोड़ रहा था।







