लुधियाना के साहनेवाल क्षेत्र के गांव ग्यासपुरा में एक खाली प्लॉट की सफाई के बीच गोला-बारूद मिला है। प्लॉट मालिक JCB मशीन से सफाई करवा रहा था, तभी यह संदिग्ध सामान दिखाई दिया।

इसके बाद उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास का क्षेत्र सील कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। प्रकरण में थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

3100 वर्ग गज के प्लॉट में मिला गोला-बारूद

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस को दी शिकायत में रानी झांसी एन्क्लेव, रानी झांसी रोड, सिविल लाइंस निवासी सुनील दत्त जैन ने बताया कि गांव ग्यासपुरा में उनका लगभग 3100 वर्ग गज का खाली प्लॉट है।

26 नवंबर 2026 को वह JCB मशीन से प्लॉट की सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान प्लॉट के उत्तर दिशा वाले कोने में उन्हें गोला-बारूद पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के लिहाज से आसपास का इलाका सील किया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया। शुरुआती तौर पर गोला-बारूद काफी पुराना दिखाई दे रहा था। हालांकि, उसकी वास्तविक हालत और तरह की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोला-बारूद प्लॉट में रखा था। थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 और 125 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर