- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Jail Raid: 6 Mobile Phones And Narcotics Seized | Crime News
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में जेल कर्मचारियों की तलाशी के दौरान हवालातियों और कैदियों से 6 मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। इनमें 3 ग्राम अफीम और 3 ग्राम चिट्टा शामिल है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने 8 हवालातियों और 2 कैद
हवालाती से अफीम और दो से चिट्टा मिला जेल कर्मियों ने तलाशी के बीच हवालाती मोगा के ग्राम दौलेवाला निवासी कर्मजीत सिंह से 3 ग्राम अफीम बरामद की। हवालाती अबोहर निवासी राधेश्याम और भूपेंद्र से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं जेल कर्मियों ने तलाशी के दौरान हवालाती फिरोजपुर निवासी गुरविंदर सिंह, मोगा निवासी हरप्रीत सिंह हैप्पी और लुधियाना निवासी ईश्वर सिंह से 2 मोबाइल फोन बरामद किए। जेल प्रशासन की चारों शिकायतों के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने संबंधित 8 हवालातियों और 2 कैदियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रोडक्शन वारंट पर लाकर होगी पूछताछ
मामलों की जांच कर रहे जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि सभी 10 नामजद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उनसे पता लगाया जाएगा कि मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ जेल के अंदर किस माध्यम से पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पड़ताल के बीच यदि जेल के किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







