- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Khalsa College's Annual Degree Distribution Function, 1497 Students Received Degrees
खालसा कॉलेज में सेशन 2024-25 के अंडरग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स हेतु 120वां डिग्री डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन हुआ। चीफ गेस्ट खालसा यूनिवर्सिटी के चांसलर व गवर्निंग काउंसिल प्रेसिडेंट एस. सत्यजीत सिंह मजीठिया ने प्रो-चांसलर व ऑनरेरी सेक्रेटरी एस. राजिंदर मोहन सिंह छीना और वाइस चांसलर डॉ. माहल सिंह के साथ लगभग 1497 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दीं। मजीठिया ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने लाइफ, एजुकेशन और काम आसान किया है, लेकिन इस पर पूरी तरह डिपेंड न हों।
एआई को सपोर्टिंग टूल मानें, पर सोचने की ताकत, क्रिएटिविटी और पर्सनल स्किल्स जिंदा रखें। डिग्री मिलने के पश्चात डिसिप्लिन, मेहनत और सीखने की ललक बनाए रखें। राजिंदर मोहन सिंह छीना ने बताया कि कॉलेज एजुकेशन, मोरल वैल्यूज व कल्चर को बढ़ावा दे रहा है और स्टूडेंट्स समाज व देश के डेवलपमेंट में योगदान दें।
डॉ. माहल सिंह ने बताया कि एजुकेशन का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, बल्कि नॉलेज, स्किल्स व कॉन्फिडेंस देना है। प्रिंसिपल डॉ. आत्म सिंह रंधावा ने एनुअल रिपोर्ट पेश की। मजीठिया व छीना ने डॉ. माहल सिंह और डॉ. रंधावा संग मेडल व सर्टिफिकेट्स बांटे। इसी बीच डॉ. सुरिंदर कौर, डॉ. खुशविंदर कुमार, डॉ. कंवलजीत सिंह, डॉ. आर.के. धवन आदि मौजूद रहे।







