केटी कला म्यूजियम की ओर से ‘केटी पंजाब स्टेट आर्ट एग्जिबिशन-2026’ आरंभ हो गई है। मुख्य मेहमान डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। 4 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में पूरे पंजाब की पेंटिंग, ड्रॉइंग, मूर्तिकला, डिजिटल आर्ट, ग्राफिक्स और फोटोग्राफी की 130 चुनिंदा कृतियां लगी हैं।

म्यूजियम निदेशक ब्रजेश जॉली ने बताया कि 600 से ज्यादा एंट्रीज में से जूरी ने 130 आर्टवर्क चुने। इसमें प्रोफेशनल वर्ग के 10 कलाकारों को 10-10 हजार और बडिंग वर्ग के 15 युवा कलाकारों को 5-5 हजार रुपए नकद इनाम मिले।

सीनियर कलाकारों की कृतियां भी सजीं और कैटलॉग जारी हुआ। सचिव राजेश रैना ने स्वागत व कोषाध्यक्ष डॉ. केआर तुली ने आभार जताया। इस घटनास्थल पर गुरदीप धीमान, रंजन कुमार मलिक, डॉ. ललित गोपाल पराशर व नरिंदर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर