अमृतसर | शहर के इस्लामाबाद क्षेत्र की सुभाष गली में पिछले कई दिनों से सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। सीवरेज जाम होने की वजह से गंदा और बदबूदार पानी गलियों में जमा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में पानी भरे होने से राहगीरों, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी की वजह से क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सीवरेज की सफाई करवाकर इस परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।