- Hindi News
- National
- Bisleri Packaged Water Unsafe | FSSAI Approves Prosecution Against Company
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस आरंभ करने की मंजूरी दी है। कंपनी का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वााटर सैंपल असुरक्षित मिला।
फूड रेगुलेटर ने रविवार को यह सूचना दी। यह सैंपल बिसलेरी इंटरनेशनल कैंपस से जांच हेतु लिया गया था।
FSSAI के अनुसार, सैंपल में तय सीमा से अधिक ब्रोमेट मिला। इसके बाद इसे FSS एक्ट 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।
फर्म की अपील के पश्चात सैंपल रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। वहां भी पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) मिलने के कारण इसे असुरक्षित बताया गया।
रेगुलेटरी सैंपल “पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर” कैटेगरी का था। इस वर्ष FSSAI ने फूड बिजनेस ऑपरेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाई है।
बिसलेरी में मिले दोनों कैमिकल क्या हैं…
ब्रोमेट: यह एक रासायनिक यौगिक है। पैकेज्ड पानी को साफ करने हेतु ओजोन का इस्तेमाल होता है। अगर पानी में पहले से ब्रोमाइड हो, तो ओजोन से मिलकर ब्रोमेट बन जाता है।
ब्रोमेट को संभावित कैंसरकारी माना जाता है, इसलिए FSSAI ने इसकी बहुत कम सीमा तय की है। सीमा से अधिक ब्रोमेट मिलना मतलब पानी की ट्रीटमेंट प्रक्रिया में गड़बड़ हुई।
पॉलीक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन: ये रसायनों का एक समूह हैं, जो कुछ इंडस्ट्री प्रोसेस और अधूरे दहन से बन सकते हैं। PAHs पेट्रोल, डीजल, कोयला, प्लास्टिक के जलने या पेट्रोकेमिकल प्रदूषण से बनने वाले केमिकल हैं।
इनमें से कई को कैंसरकारी माना जाता है। पीने के पानी में PAHs का मिलना मतलब पानी का स्रोत या पैकेजिंग / प्रोसेसिंग में कहीं से प्रदूषण आया है। इनमें से कुछ यौगिक लंबे वक्त तक संपर्क में रहने पर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
आम जनता को क्या करना चाहिए…
- इसका मतलब ये नहीं है कि बाजार में हर बिसलेरी बॉटल असुरक्षित है। ये कार्रवाई एक सैंपल पर है।
- इसका मतलब यह है कि अब उपभोक्ता को सील, FSSAI लाइसेंस नंबर, ISI मार्क, मैन्युफैक्चरिंग डेट और बैच नंबर चेक करना और भी आवश्यक हो गया है।
- अगर बोतल में अजीब गंध, स्वाद या रंग लगे, तो उसे न पिएं और FSSAI / कंपनी को शिकायत करें।







