- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Assault Case | Sarabjit Singh Injured In Shop Dispute
मोगा की इंदिरा कॉलोनी में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बीच सरबजीत सिंह के साथ मारपीट की गई।
हमले में वह घायल हो गए और उन्हें सिविल चिकित्सालय मोगा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चोटिल की एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के पश्चात कार्रवाई की। थाना सिटी साउथ पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार अजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते 19 सितंबर की देर शाम कथित आरोपियों ने सरबजीत सिंह के साथ मारपीट की।
पुलिस ने चोटिल की एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के पश्चात पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में इंदिरा कॉलोनी के गांधी, सोनू, मोनू और नत्थी के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।
अजीत सिंह ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







