- Hindi News
- Local
- Punjab
- Gurdaspur
- Gurdaspur Operation CASO | Police Raid Government Quarters, Detain Suspects
गुरदासपुर पुलिस ने रविवार को जिले में ऑपरेशन CASO चलाया। इसी बीच बस स्टैंड के पीछे बने सरकारी क्वार्टरों में भी तलाशी ली गई।
पुलिस ने किराए पर रह रहे लोगों से पूछताछ की और घरों की पड़ताल की। इसी बीच दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में जिले की चारों सब-डिवीजनों में एक साथ अभियान चलाया गया। पुलिस ने नशा तस्करों, अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अनेक इलाकों में चेकिंग की।
बिना वेरिफिकेशन रह रहे लोगों की छानबीन
थाना सिटी के तहत स्कीम नंबर सात के सरकारी क्वार्टरों में पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ क्वार्टरों में बाहरी लोग बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं। इसके पश्चात पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर घर-घर जाकर छानबीन की। कुछ लोगों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया।
एसएसपी आदित्य ने कहा कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहा कोई व्यक्ति आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो क्वार्टर मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चारों सब-डिवीजनों में चलाया अभियान
एसएसपी ने जानकारी दी कि अभियान शरारती तत्वों, सक्रिय अपराधियों, नशा तस्करों और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाया गया। पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, संदिग्ध ठिकानों और प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी की। आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की जांच की गई। चिह्नित ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में भी तलाशी ली गई।
कांस्टेबल हत्याकांड की जांच जारी
कांस्टेबल हत्याकांड पर एसएसपी आदित्य ने बताया कि प्रकरण की पड़ताल हेतु पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







