- Hindi News
- Local
- Haryana
- Sonipat
- Sapna Choudhary Divorce Statement | Relationship With Veer Sahu Ends
हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक का केस फाइल कर दिया है। लंबे समय से दोनों के संबंध में दरार और तलाक की बातें चल रही थीं।
एक पॉडकास्ट में सपना ने बताया कि अभी तलाक हुआ नहीं है, किंतु हो जाएगा। वह यही चाहती हैं। वह इस रिश्ते को चलाना चाहती थीं, लेकिन शायद यह उनकी अपनी जिद थी। हकीकत में यह रिश्ता चलना ही नहीं था। पॉडकास्ट में सपना ने दूसरी शादी और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी बात की।
गौरतलब है कि सपना चौधरी की शादी 24 जनवरी 2020 को हिसार जिले के मदनहेड़ी ग्राम निवासी हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ हुई थी। सपना दो बेटों की मां हैं।
जानिए सपना चौधरी ने क्या बताया….
- खुद के करियर पर ध्यान नहीं दे पाई: सपना ने कहा कि एक वक्त वह पत्नी, मां, किसी की काकी (चाची) और किसी की भाभी बनकर रह गई थीं। इसी बीच वह खुद के करियर पर ध्यान नहीं दे पाईं। साल 2020 में उन्हें अपनी ग्रूमिंग और आत्म-विकास पर काम करना चाहिए था, लेकिन वह रिश्तों और जिम्मेदारियों में उलझकर रह गईं।
- दूसरों को संबंध पर टिप्पणी का हक नहीं: सपना ने कहा कि तलाक लेने वाले या तलाकशुदा लोगों को निशाना बनाना गलत है। किसी के निजी संबंध में दूसरों को दखल देने का अधिकार नहीं है। संबंध पर किसी को टिप्पणी करने की जरूरत ही नहीं है। आप किसी की जिंदगी में जबरदस्ती घुसते हो तो वह एक तरह का पाप है। जब किसी को यह पता ही नहीं कि दो लोगों के संबंध में क्या हुआ, तो वह उनके रिश्ते पर फैसला कैसे सुना सकता है।
- दूसरी शादी का भी कोई इरादा नहीं: दूसरी शादी को लेकर सपना ने बताया कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। भविष्य में अगर कोई उन्हें सही और उनके लायक मिला तो इस बारे में सोचेंगी। अभी वह दूसरी शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं।
- 19 वर्ष से इंडस्ट्री में हूं, पहचान आज भी कायम: सपना ने आगे बताया कि उनकी तुलना करने से पहले लोगों को उनके सफर और उपलब्धियों को समझना चाहिए, किंतु वह उस लड़की की बात करेंगी, जो शादीशुदा है, दो बच्चों की मां है और 19 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही है। इसके बावजूद आज भी अपने उसी मुकाम और स्टैंडर्ड पर कायम है।
सपना चौधरी हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वह अनेक हिट गाने दे चुकी हैं।
अब जानिए सपना और वीर साहू के विवाद की पूरी कहानी
घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर अदालत पहुंचीं सपना
सपना चौधरी ने जून 2026 में दिल्ली की द्वारका महिला अदालत में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने इल्जाम लगाया कि वैवाहिक जीवन के बीच उनके साथ अनेक बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। हालात बिगड़ने पर उन्हें ससुराल छोड़ना पड़ा।
अदालत ने वीर साहू के संपर्क करने और आसपास जाने पर लगाई रोक
याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया था कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या आसपास जाने से भी रोक दिया गया।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वीर साहू किसी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
चंडीगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान नितिन नवीन: जनसभा को कर रहे संबोधित, दिसंबर में होंगे नगर निगम चुनाव
चंडीगढ़- कॉपी लिंक
गुरुग्राम में अहीर रेजिमेंट मोर्चा की मीटिंग हुई: प्रो. संगीत रागी पर FIR और बर्खास्तगी की मांग; 20 दिसंबर को महापंचायत का ऐलान
गुरुग्राम- कॉपी लिंक
सैन्य ट्रेनिंग में टैंक ने 2 जवानों को कुचला: हिसार में धूल से रास्ता नहीं देख पाया ड्राइवर; मोर्चे पर तैनात दोनों पर चढ़ाया
हिसार- कॉपी लिंक
झज्जर वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 15 लाख ठगे: जम्मू-कश्मीर से 3 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर महिला को दिया था ऑनलाइन टास्क का लालच
झज्जर- कॉपी लिंक







