भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेमकरण में BSF जवानों को खेत से हथियारों और कारतूसों का संदिग्ध पैकेट मिला। इसमें दो 30 बोर पिस्तौल, चार मैगजीन और 208 जिंदा कारतूस थे।

जवानों ने तड़के सीमा के पास ड्रोन की आवाज सुनी थी। इसके पश्चात उन्होंने आवाज की दिशा में आसपास के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच पीले रंग का एक पैकेट बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ड्रोन की आवाज सुनकर खेतों में तलाशी

विज्ञापनIn-Article Banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खेमकरण के ग्राम नूरवाला स्थित BSF की नूरवाला बीओपी पर तैनात जवानों ने आज तड़के सीमा के पास ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने आवाज की दिशा में आसपास के खेतों में तलाशी ली। इसी बीच उन्हें पीले रंग का एक संदिग्ध पैकेट मिला।

पैकेट की पड़ताल करने पर उसमें दो 30 बोर पिस्तौल, चार मैगजीन और 30 बोर के 208 जिंदा कारतूस मिले। जवानों ने हथियार और कारतूस कब्जे में लेकर थाना खेमकरण पुलिस को सौंप दिए।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

थाना खेमकरण के एएसआई हीरा सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस नंबर 133 दर्ज किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और बीवीए की धारा 25, 26, 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट