- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Court Sentences Two Robbers To 10 Years Imprisonment
अमृतसर की सेशन कोर्ट ने दो दोषियों को 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। सेशन जज जतिंदर कौर की अदालत ने यह निर्णय सुनाते हुए साफ कर दिया कि लूटपाट और हथियारों के दम पर आम लोगों को डराने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किरच दिखाकर छीना था महिला का पर्स
मामला 11 फरवरी 2024 का है। जब जंडियाला गुरु में जैन मंदिर के पास मनजीत कौर अपने बेटे हीरा सिंह के साथ पैदल जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो युवकों ने उन्हें मार्ग में रोक लिया। आरोपियों में से एक ने किरच दिखाकर महिला को डराया और उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में एक आईफोन, तीन हजार रुपये नकद और चश्मा मौजूद था।
पुलिस छानबीन के बीच सन्नी दियोल उर्फ सन्नी और रोबिनजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई किरच और एक्टिवा स्कूटर भी बरामद किया। छानबीन में सामने आया कि स्कूटर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड था और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। वहीं, छीना गया आईफोन तीसरे अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ मुरली से बरामद हुआ, जिसे कोर्ट पहले ही भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुकी है।
धारा 379-B(2) के तहत सुनाई 10 साल की सजा
मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल आठ गवाह पेश किए। कोर्ट ने शिकायतकर्ता और पीड़िता की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ इल्जाम संदेह से परे साबित माना। बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए कोर्ट ने दोनों दोषियों को आईपीसी की धारा 379-B(2), 411, 473 और 201 के तहत दोषी करार दिया।
दोनों को धारा 379-B(2) के तहत 10 वर्ष और अन्य धाराओं में एक-एक वर्ष की कैद सुनाई गई। समस्त सजाएं एक साथ चलेंगी। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने प्रोबेशन देने से इनकार करते हुए बताया कि स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने हेतु कठोर सजा आवश्यक है। फिलहाल तीसरे अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ मुरली के खिलाफ कार्रवाई उसकी गिरफ्तारी के पश्चात आगे बढ़ाई जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







