मोगा की कोर्ट ने जाली दस्तावेज और वाहनों के बीमे बनाने के प्रकरण में तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिल्पी गुप्ता की कोर्ट ने यह निर्णय सुनाया।

कोर्ट ने सुनवाई के बीच पेश किए गए सबूतों और गवाहों को पर्याप्त नहीं माना। थाना सिटी मोगा पुलिस ने 18 अक्टूबर 2022 को तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

आरोपियों पर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत इल्जाम लगाए गए थे। आरोपियों की ओर से एडवोकेट सुनील जैसवाल और एडवोकेट नितिन जैसवाल ने अदालत में पैरवी की।

विज्ञापनIn-Article Banner

2022 में दर्ज हुआ था प्रकरण

थाना सिटी मोगा पुलिस ने 18 अक्टूबर 2022 को दिलबाग सिंह उर्फ पप्पू, नवनीत सिंह उर्फ नवी और सचिन को नामजद किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 463, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया था।

पुलिस ने कंप्यूटर और दस्तावेज मिलने का किया था दावा

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे।

प्रकरण की सुनवाई के बीच आरोपी पक्ष ने एडवोकेट सुनील जैसवाल और एडवोकेट नितिन जैसवाल के माध्यम से अपना पक्ष रखा। कोर्ट ने सबूतों और गवाहों की कमी को देखते हुए तीनों आरोपियों को बरी कर दिया।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट