तरनतारन में पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन पंकज शारदा का स्वागत करते हुए।

पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन पंकज शारदा तरनतारन पहुंचे। प्रदेश स्तरीय संपर्क अभियान के तहत हुई जिला स्तरीय बैठक में उन्होंने नशे से युवाओं को बचाने और बच्चों को संस्कारों से जोड़ने हेतु समाज से आगे आने की अपील की।

बैठक जिला चेयरमैन शुभम शर्मा और राज्य सदस्य पवन के नेतृत्व में हुई। इसमें हलका चेयरमैनों समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण परिवारों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

पंकज शारदा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने हेतु सिर्फ सरकार पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सरकार व्यवस्था बना सकती है, लेकिन उसे जमीन पर लागू करना सबका फर्ज है।

तरनतारन में पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन पंकज शारदा का स्वागत करते हुए।

'पारंपरिक संस्कृति, मंत्रों और श्लोकों से दूर हो रहे बच्चे'

उन्होंने कहा कि पहले संयुक्त परिवारों में बड़े-बुजुर्ग बच्चों को मंदिर, गुरुद्वारे और कथा-कीर्तन से जोड़ते थे। इससे बच्चों में अच्छे संस्कार आते थे। आज बच्चे ऑनलाइन मूवी टिकट बुक करना जानते हैं, किंतु पारंपरिक संस्कृति, मंत्रों और श्लोकों से दूर हो रहे हैं।

उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को विदेश भेजने की जल्दबाजी करने के बजाय उन्हें धर्म, विरासत और अच्छे संस्कारों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और एकजुट होने की जरूरत है।

शारदा ने बताया कि बोर्ड पूरे पंजाब में संपर्क अभियान चला रहा है। इसके तहत समस्त जिलों और 117 विधानसभा क्षेत्रों में चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।

'आप सरकार ने सुनी ब्राह्मण समाज की आवाज'

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पहली सरकार है, जिसने ब्राह्मण समाज की आवाज सुनी है। उनके अनुसार, ब्राह्मण समुदाय को सरकार की ओर से बिना भेदभाव मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, तीर्थ यात्रा और दूसरी कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब में ब्राह्मण समुदाय के लगभग 25 से 27 लाख वोट हैं और सरकार शीघ्र ही समुदाय की बुनियादी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट