- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Firing Case | Youth Killed & Three Injured | Suspects Arrested
तरनतारन शहर के महाराजा रणजीत सिंह स्कूल के पास बीते दिन दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई अंधाधुंध फायरिंग में सुखराज सिंह उर्फ गौरी की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरा
पुलिस के अनुसार, घटना के समय सभा के सदस्य मां भगवती जागरण हेतु लंगर तैयार करवा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए मोहित और उसके करीब आधा दर्जन साथियों ने वहां पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में सुखराज सिंह की जान चली गई, जबकि जख्मी हुए उसके तीन साथियों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से 12 गोलियों के खाली खोल और खून के सैंपल बरामद किए हैं।
8 नामजद समेत 10 पर केस, तीन संदिग्ध हिरासत में थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त साजन कुमार (पुत्र जैमल सिंह), मोहित (पुत्र मुकद्दर), विनय (पुत्र मुकद्दर), हरप्रीत सिंह (पुत्र बगीचा सिंह), लव (पुत्र राज कुमार), रघु (पुत्र सिकंदर), विशाल और जजबीर (पुत्र बगीचा सिंह) समेत 2 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर नंबर 318 (धारा 103, 109, 126, 190, 191 बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59) के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी तरनतारन सुरिंदर कुमार लांबा ने जानकारी दी कि मौके से मिले 12 खाली खोल और खून के सैंपल जांच में अहम साबित होंगे और शीघ्र ही सभी फरार आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
ड्यूटी में लापरवाही पर थाना सिटी प्रभारी पर गिरी गाज दिनदहाड़े हुई इस हत्या की वारदात के पश्चात पुलिस प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसएसपी सुरिंदर कुमार लांबा के आदेश पर देर रात थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विर्दी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया।
सड़क पर शव रखकर परिजनों और भाजपा नेताओं का प्रदर्शन वारदात के विरोध में मृतक के परिजनों और भाजपा के हलका इंचार्ज हरजीत सिंह संधू ने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर शव रखकर तीन घंटे से ज्यादा समय तक धरना दिया। परिजनों की मांग है कि समस्त नामजद आरोपियों को शीघ्र से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







