मदन लाल जलालपुर के घर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रणजीत सिंह चन्नी।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को पटियाला के ग्राम जलालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर से उनके घर पर मुलाकात की।

मदन लाल को कुछ वक्त पहले पार्टी ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद से उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। चन्नी ने मदन लाल के घर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी की।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस मुलाकात को कांग्रेस में उनकी नाराजगी और पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है।

हरदयाल कंबोज के भाजपा में जाने के पश्चात तेज हुई थीं अटकलें

राजपुरा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके पश्चात मदन लाल जलालपुर के भी कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। मदन लाल को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी माना जाता है।

चन्नी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के पूर्व राज्य अध्यक्ष और पार्टी की चुनाव समिति के चेयरमैन हैं। जलालपुर पहुंचकर उन्होंने मदन लाल से मुलाकात की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।

इसी बीच उन्होंने मदन लाल के प्रति भरोसा जताया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उनके कांग्रेस में भविष्य को लेकर अटकलें चल रही थीं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट