अमृतसर | पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम शुभी की गिरफ्तारी के विरोध में नगर में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। यह कार्रवाई पंजाब के युवाओं के साथ पीसीएस परीक्षा पत्र में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाने के संदर्भ में हुई गिरफ्तारी को लेकर की गई। यूथ कांग्रेस अमृतसर शहरी के अध्यक्ष कनिस धम्मी की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने मान का पुतला फूंका और गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। घटनास्थल पर पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल स्केटर विशाल मल्होत्रा, मोहसिन खान, मनदीप, गुरकरण सचदेवा, कंवल सिंह, सरबजीत साजन, नितीश धम्मी, गौरव भल्ला, नमन, ध्रुव साहनी, प्रशांत बेदी और अन्य यूथ साथी मौजूद रहे।