- Hindi News
- Local
- Punjab
- Patiala
- Patiala Jail Visit | Pragat Singh To Meet Youth Congress Leaders Arrested
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह आज पटियाला की केंद्रीय जेल में बंद यूथ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। इनमें यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम शर्मा और जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अर्शदीप सिंह मल्ह शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने पंजाब सर
पार्टी नेताओं का आरोप है कि सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उनका कहना है कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को प्रदेश के गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस ने रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर भी सरकार को घेरा है।
राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई का इल्जाम
कांग्रेस नेताओं ने इल्जाम लगाया कि पंजाब सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। युवाओं की आवाज दबाने हेतु उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि प्रदेश में अनेक ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
रेत माफिया पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता बलिहार सिंह विर्क ने बताया कि सरकार को युवाओं की आवाज दबाने के बजाय प्रदेश में सक्रिय रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रेत माफिया की गतिविधियों की वजह से पुल टूटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विर्क ने कहा कि सरकार को अपनी प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। युवाओं के बजाय उन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिनकी गतिविधियों से सरकारी ढांचे और आम लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।
जेल में मुलाकात पर रहेगी नजर
परगट सिंह की पटियाला जेल में होने वाली मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है। इस मुलाकात के पश्चात कांग्रेस इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है, इस पर नजर रहेगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







