- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana SHO FIR | Court Orders Action Against Inspector Gursinder Kaur
लुधियाना में पुलिस महकमा को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय कोर्ट ने मॉडल टाउन थाने की SHO इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। उन पर आरोप है कि अदालत के बार-बार निर्देश देने के बाद भी उन्होंने एक प्रकरण में आवश्यक रिपोर्ट पेश
अदालत ने अब पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को पत्र लिखकर SHO के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 209 के तहत FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह धारा उद्घोषणा के बाद भी कोर्ट में पेश न होने से संबंधित है।
अदालत ने ACP सिविल लाइंस को भी FIR दर्ज होने संबंधी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।
2022 में दायर हुई थी याचिका
यह प्रकरण रमनदीप कौर उर्फ गुरमीत कौर की ओर से रशपाल सिंह के खिलाफ दायर याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने वर्ष 2022 में कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 406, 420, 363, 366 और 120-B के तहत कार्रवाई की मांग की थी।
इस प्रकरण में कोर्ट ने 6 फरवरी 2025 को मॉडल टाउन SHO को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे, किंतु बार-बार मौका देने के बाद भी रिपोर्ट पेश नहीं की गई। यहां गौरतलब है कि इस केस में अकेली मौजूदा एसएचओ की लापरवाही शामिल नहीं है
6 मई को अदालत ने भेजा था कारण बताओ नोटिस
कोर्ट ने 6 मई को SHO को कारण बताओ नोटिस जारी कर रिपोर्ट नहीं देने का उत्तर मांगा था। इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं हुआ तो 6 अगस्त को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए गए।
इसके पश्चात 18 सितंबर को अदालत ने उद्घोषणा की प्रक्रिया प्रारंभ की। लगातार आदेशों की अनदेखी के चलते 6 नवंबर को अदालत ने SHO को भगोड़ा घोषित कर दिया।
वेतन अटैच करने के पश्चात भी नहीं हुई कार्रवाई
कोर्ट ने SHO पर रिपोर्ट पेश करने का दबाव बनाने के लिए उनका वेतन अटैच करने के आदेश भी दिए थे। इसके बावजूद रिपोर्ट पेश नहीं की गई। अब अदालत ने पुलिस कमिश्नर को FIR दर्ज करवाने और ACP सिविल लाइंस को अगली सुनवाई पर कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







