जालंधर की कालिया कॉलोनी के पास गदाईपुर नहर से रविवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान न्यू पृथ्वी शहर ,हाउस नंबर 10 निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने नहर से युवक के शव के साथ उसकी एक्टिवा (PB-08-P-1888) भी बरामद की है, जिसक

विशाल फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात लगभग सवा 8 बजे विशाल की पत्नी से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने घर लौटने की बात कही थी। इसके पश्चात उसका फोन उठना बंद हो गया और रात भर घंटी बजती रही, मगर किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। तड़के लगभग 4 बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पूरी रात परिजन अस्पतालों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश करते रहे। सुबह जब परिवार वाले फैक्ट्री और आसपास के रूट पर पूछताछ करते हुए गदाईपुर नहर के पास पहुंचे, तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी और नहर में विशाल का शव व एक्टिवा पड़े मिले।

पत्नी ने दोस्तों पर जताया कत्ल का शक मृतक की पत्नी, बहन और जीजा ने विशाल के साथ काम करने वाले दोस्तों अजय, अशोक और एक अन्य युवक कत्ल का शक जताया। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी समाप्त होने के पश्चात विशाल अपने साथियों के साथ नहर की पुली के पास रुका था, जहां उन्होंने शराब पी और गोलगप्पे खाए। गोलगप्पे बेचने वाले ने भी बताया कि युवक नशे की हालत में था और वहां उनके बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। परिजनों का इल्जाम है कि रात भर फोन करने के बाद भी विशाल के दोस्तों ने सही सूचना नहीं दी और एक-दूसरे पर बात टालते रहे। परिवार का तर्क है कि जिस रास्ते से विशाल आ रहा था, वहां नहर की दीवार काफी ऊंची है और फिसलकर गिरने का कोई निशान नहीं है, इस कारण उसे धक्का देकर या हत्या कर नहर में फेंका गया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस बोली-एक्टिवा अनियंत्रित होने से गिरने की आशंका वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर-8 के एसएचओ राकेश कुमार ने कहा कि शुरुआती छानबीन में एक्टिवा चालू (ऑन) हालत में नहर से मिली है, जिससे आशंका है कि संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिरा हो सकता है। मृतक के शरीर पर फिलहाल किसी गंभीर चोट के निशान नहीं दिखे हैं। हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को देखते हुए पुलिस हर पहलू से प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और विशाल के साथ मौजूद रहे दोस्तों से भी पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मृत्यु के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट