जालंधर | अम्बिका कॉलोनी में कार्तिक मास के अवसर पर गौर हरि संकीर्तन मंडल द्वारा प्रभातफेरी आयोजित की गई। यह यात्रा समाजसेवी सुमित कालिया के आवास से प्रारंभ होकर नगर संकीर्तन में परिवर्तित हुई। कार्यक्रम का शुरू सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, मुकेश खत्री, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, राकेश मग्गो, आदित्य मग्गो, रमण शर्मा और समीर कक्कड़ ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व प्रार्थना के साथ किया। संकीर्तन में अश्विनी सेठी के हरे कृष्ण महामंत्र और यांकील कोहली के “जय जय राधा रमण” व “राधा राधा माधव” कीर्तन ने माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर और प्रसाद बांटकर स्वागत किया। सनी दुआ ने जल्द मंदिर निर्माण प्रारंभ होने की जानकारी दी और नवीन पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने हेतु भव्य मंदिर निर्माण में जनसहयोग का आह्वान किया।
कार्तिक मास : अम्बिका कॉलोनी में संकीर्तन कर प्रभातफेरी निकाली
जालंधर | अम्बिका कॉलोनी में कार्तिक मास के अवसर पर गौर हरि संकीर्तन मंडल द्वारा प्रभातफेरी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुरू सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, मुकेश खत्री, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, राकेश मग्गो, आदित्य मग्गो, रमण शर्मा और समीर कक्कड़ ने मंगलाचरण, गुरु…
EEditor
22 नव॰ 2026, 09:39 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






