मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा कारों की कीमतें 22 नवंबर 2026 से बढ़ा दी हैं। कंपनी ने औसत दामों में लगभग 0.31% बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने यह निर्णय लगातार बढ़ती लागत के दबाव की वजह से लिया है। हालांकि, किस मॉडल और वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि उसने लागत घटाने की कोशिश जारी रखी। इसके बावजूद बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना आवश्यक हो गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि चुनिंदा मॉडलों पर लागू होगी। ग्राहक खरीदारी से पहले अधिकृत डीलर से नई कीमतों की सूचना ले सकते हैं।

कच्चे माल और परिवहन खर्च बढ़ने से कारें महंगी

ऑटो कंपनियों की लागत पर कच्चे माल, कलपुर्जों, परिवहन और उत्पादन से जुड़े अन्य खर्चों का असर पड़ता है। इन खर्चों में वृद्धि से वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ सकती है। इसका असर कारों की दामों पर पड़ता है।

शेयर 2.88% बढ़कर बंद हुए

मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर 21 नवंबर, शुक्रवार को 13,990 रुपए पर बंद हुए। शेयर में 391 रुपए अर्थात 2.88% की बढ़त रही।

फर्म के शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 17,371 रुपए और निचला स्तर 10,984 रुपए है।

26 नवंबर को निवेशकों के साथ बैठक

मारुति सुजुकी इंडिया ने 26 नवंबर 2026 को निवेशकों के साथ मीटिंग तय की है। यह मीटिंग चुनिंदा मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा से अलग है।