पंचकूला सेक्टर-24 स्थित मल्टी फीचर पार्क के पास शनिवार देर शाम एक क्रेटा कार में अचानक भीषण आग लग गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलसने की वजह से जान चली गई। क्रेटा कार का दरवाजा तोड़कर युवक को पुलिस ने बाहर निकाला और चिकित्सालय पहुंचाया, परंतु उपचार के बीच उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान पीरमुच्छल्ला निवासी साहिल शर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर थे। साहिल अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता करीब 12 साल पहले ही परिवार को छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी साहिल के कंधों पर ही थी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग मां को छोड़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कार में आग किन कारणों से लगी। अब जनिए, कैसे लगी आग और हुई घटना