• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Shri Ramtirtha Mela Begins Today And Will Continue Till 26th; Shrine Board Busy With Preparations Throughout The Day

रामतीर्थ में 24 नवंबर को सालाना मेला आयोजित होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले को लेकर श्राइन बोर्ड ने परिसर में फॉगिंग करवाई है और सरोवर में स्नान हेतु बाल्टियों का इंतजाम किया है। वहीं, जिला प्रशासन ने झूलों और खाने-पीने के स्टॉल्स का ठेका अलॉट कर दिया है। वहीं सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध सख्त कर दिए हैं।

तीर्थ श्राइन बोर्ड के जीएम मधुर भाटिया के नेतृत्व में यह मेला 22 से 26 नवंबर तक चलेगा, जिसमें रोजाना 10 से 12 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी अमृतसर देहाती ने डीसी को पत्र लिखकर 22 नवंबर सुबह 8 बजे से विशेष प्रशासनिक मदद तैनात करने की मांग की है। पुलिस ने सुरक्षा व आपात स्थिति के लिए 1 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, दवाइयों व एंबुलेंस सहित 1 मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड गाड़ी और रिकवरी वैन तैनात की है। ये टीमें डीएसपी राजासांसी जगबीर सिंह और थाना लोपोके के एसएचओ एसआई जसदीप सिंह की देखरेख में काम करेंगी। श्राइन बोर्ड ने लंगर, ठहरने, साफ-सफाई और सरोवर स्नान के प्रबंध किए हैं। सामान्य दिनों में भी यहां रोजाना 2500 से 3000 लोग आते हैं। जीएम मधुर भाटिया ने बताया कि मेले में शराब, मीट और सिगरेट-बीड़ी की दुकानें नहीं लगेंगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट