भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा व सांस्कृतिक विरासत को समर्पित कार्यक्रम ‘अमृत उत्सव-2’ विरसा विहार में विरसा विहार व कला चैतन्य सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। कथक की चार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया गया।

यह आयोजन सोसायटी के प्रेसिडेंट और कथक कलाकार विश्वदीप, सेक्रेटरी प्रदीप कुमार पाठक और प्रोग्राम कन्वीनर डॉ. रश्मि नंदा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में शहर के कला प्रेमियों और स्थानीय लोगों की खास रौनक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत दूरदर्शन से मान्यता प्राप्त कथक कलाकार रुचिका बग्गा ने पंडित बिरजू महाराज की रचना ‘बाजत ताल धमार’ से की। इसके बाद मुस्कान नागपाल ने कथक की बारीकियों व लय को पेश किया। तीसरी प्रस्तुति साक्षी शर्मा की रही, जिन्होंने शिव स्तुति, तीनताल व ठुमरी प्रस्तुत की।

अंतिम प्रस्तुति कथक कलाकार विश्वदीप की रही, जो अल्जीरिया, स्पेन, पेरिस, लंदन, तुर्की, ब्रुनेई, बेलारूस, मॉरीशस, चीन, दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा खजुराहो नृत्य महोत्सव व नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में भी परफॉर्म कर चुके हैं। सोसायटी की सीनियर मेंबर राजेश्वरी देवी, सतपाल व कोलकाता से आए तबला वादक गुरु समीर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। उद्देश्य शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी व उभरते कलाकारों को मंच देना था। नृत्य प्रस्तुति करती कलाकार

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट