अमृतसर| श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 23 नवंबर को नगर कीर्तन सजाया जाएगा। खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल की ओर से निकाले जाने वाले इस नगर कीर्तन में खालसा यूनिवर्सिटी सहित समस्त संस्थानों के 30 हजार से अधिक स्टूडेंट्स और स्टाफ मेंबर शामिल होंगे। काउंसिल के प्रो-चांसलर और ऑनरेरी सचिव एस. राजिंदर मोहन सिंह छीना ने कहा कि नगर कीर्तन सुबह 6:30 बजे कॉलेज कैंपस के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर लगभग 9 बजे सचखंड श्री हरमंदर साहिब पहुंचेगा। यह पुतलीघर, रेलवे स्टेशन के सामने नवीन पुल, हाल गेट और कोतवाली से होकर गुजरेगा। उपकुलपति डॉ. महल सिंह ने जानकारी दी कि पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित होंगे और संगत कीर्तन करते हुए चलेगी।