- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana F&CC Meeting | 80 Agenda Items, Road Projects Approval
लुधियाना शहर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) की सोमवार को होने वाली बैठक में करीब 80 एजेंडा आइटम पर चर्चा होगी। इनमें नगर की सड़कों के निर्माण और सुधार, पार्कों के नवीनीकरण, ट्यूबवेल लगाने और खेल सुविधाओं को विकसित करने से जुड़े प्रस्ताव
मीटिंग में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव जोन-B में 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलों वाली सड़कें बनाने के हैं। खास बात यह है कि प्रदेश सरकार की म्यूनिसिपल डेवलपमेंट फंड (MDF) योजना के तहत ग्रांट नहीं मिलने की वजह से शहर निगम इन प्रोजेक्टों को अपने खजाने से पूरा करवाने की योजना बना रहा है।
जोन-B में इन 3 जगहों पर बनेंगी सड़कें
एजेंडे में शामिल प्रमुख सड़क प्रोजेक्ट इस तरह हैं:
1. सुभाष नगर: टावर लाइन नंबर-2 में सड़क निर्माण पर 1.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 2. न्यू सुभाष नगर: टंकी वाला पार्क के आसपास की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने पर 45.82 लाख रुपये खर्च होंगे। 3. न्यू करमसर कॉलोनी: नालवा कॉलोनी के सामने सड़क निर्माण पर 48.82 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
तीनों प्रोजेक्ट सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी ग्लिस्टन (Glisten) को आवंटित करने का प्रस्ताव है।
दुगरी मार्केट की सड़क पर खर्च होंगे 85.88 लाख
बैठक में फेज-1 दुगरी मार्केट में बग्गा नर्सिंग होम के पास सड़क सुधार का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 85.88 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें सड़क की सरफेसिंग, ग्रिल लगाने और फुटपाथ पर टाइलें लगाने का काम शामिल है।
पार्कों में बॉक्स क्रिकेट और ओपन जिम की सुविधा
बैठक के एजेंडे में EWS कॉलोनी और किचलू शहर के पार्कों के नवीनीकरण के प्रस्ताव भी शामिल हैं। गुरु नानक नगर में बॉक्स क्रिकेट सुविधा विकसित करने के अलावा वार्ड-64 के पांच पार्कों में झूले और ओपन जिम के उपकरण लगाने पर भी विचार किया जाएगा।
पानी की समस्या दूर करने हेतु लगेंगे 2 ट्यूबवेल
पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याओं को दूर करने हेतु जैन कॉलोनी और सुंदर नगर में दो नए ट्यूबवेल लगाने के प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे।
इसके साथ ही 27 अक्टूबर को हुई पिछली F&CC बैठक की कार्यवाही की पुष्टि का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। सोमवार की बैठक में इन सभी प्रस्तावों पर कमेटी की चर्चा और फैसला के पश्चात शहर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो सकता है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







