श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में मनाने हेतु शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज 22 नवंबर को श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान हेतु रवाना किया जाएगा। जत्थे की रवानगी को लेकर सभी तैयारियां

जानकारी के अनुसार, शिरोमणि कमेटी की ओर से कुल 1828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा जारी करवाने हेतु दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन भेजे गए थे। इनमें से 1822 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया गया है, जबकि 6 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान दूतावास की ओर से वीजा नहीं दिया गया।

श्रद्धालुओं को वितरित किए गए वीजा लगे पासपोर्ट

विज्ञापनIn-Article Banner

बीते दिन शिरोमणि कमेटी के मुख्यालय में श्रद्धालुओं को उनके वीजा लगे पासपोर्ट वितरित किए गए। इसी बीच कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने जानकारी दी कि जत्थे की रवानगी से संबंधित सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

इस जत्थे की अगुवाई पार्टी लीडर के रूप में शिरोमणि कमेटी की सदस्य बीबी परमिंदर कौर करेंगी। वहीं जत्थे के साथ अंतिरंग सदस्य रविंदर सिंह खालसा, सदस्य गुरनाम सिंह जस्सल, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला और जनरल प्रबंधक के तौर पर लखबीर सिंह चीफ-85 भी पाकिस्तान जाएंगे।

ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे श्रद्धालु

बता दे कि पाकिस्तान पहुंचने के पश्चात श्रद्धालु वहां स्थित विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करेंगे और श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएंगे।

यह जत्था पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारों में नतमस्तक होने के बाद आगामी 1 दिसंबर को भारत वापस लौटेगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट