पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, मोहाली के दिशा-निर्देशों पर शनिवार को कपूरथला में चेक-बाउंस मामलों के निपटारे हेतु विशेष लोक कोर्ट आयोजित की गई। इसका नेतृत्व जिला और सेशन जज-कम-चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता ने किया। लोक कोर्ट में नेगोशिएबल इंस्ट्र

जिला कोर्ट कपूरथला में 6, सब-डिवीजन फगवाड़ा में 3, सुल्तानपुर लोधी में 3 और भुलत्थ में 1 बेंच बनाई गई। कुल 688 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए। इनमें से 42 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हुआ। इन मामलों में 1 करोड़ 47 लाख 69 हजार 725 रुपए की राशि पर समझौता किया गया।

लोक अदालत में वक्त और पैसे की बचत : हिरदजीत सिंह

विज्ञापनIn-Article Banner

सीजेएम-कम-सेक्रेटरी, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी कपूरथला हिरदजीत सिंह ने बताया कि लोक कोर्ट में प्रकरण निपटाने से लोगों का वक्त और पैसा बचता है।

लोक कोर्ट के फैसले अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ किसी दूसरी अदालत में अपील नहीं की जा सकती। विवाद का समाधान दोनों पक्षों की सहमति से होता है।

उन्होंने बताया कि लोक कोर्ट में निपटाए गए सिविल मामलों में जमा अदालत फीस संबंधित पक्ष को वापस कर दी जाती है।

यह न्यायाधीश रहे मौजूद

कपूरथला में अलग-अलग न्यायिक बेंचों की अध्यक्षता जिला और सेशन जज राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त जिला और सेशन जज गुरमीत टिवाना और परमिंदर सिंह ने की। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुमन पाठक और जेएमआईसी नवजीत पाल कौर, अमरजीत सिंह तथा सुरेश कुमार ने भी बेंचों की अध्यक्षता की।

हिरदजीत सिंह ने बताया कि अगली नेशनल लोक कोर्ट 12 दिसंबर 2026 को होगी। उन्होंने लोगों से लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराने हेतु लोक अदालत का फायदा लेने की अपील की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट