5 स्वयं मदद समूहों को फ्रीजर ऑन व्हील्स' यूनिट सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर (विकास) कुलप्रीत सिंह।

मोगा में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई पहल की गई है। पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने मिल्कफेड (वेरका) के सहयोग से पांच स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को फ्रीजर ऑन व्हील्स यूनिट दिए हैं।

इनकी मदद से महिलाएं गांवों और बाजारों में वेरका के उत्पाद बेचकर अपना कारोबार शुरू कर सकेंगी। इससे उनकी आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने यूनिट वितरित किए। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) कुलप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

₹1.50 लाख रुपये का मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

आस, गुरु गोबिंद सिंह, बाबा जीवन सिंह, सिमरन और सहज स्वयं सहायता समूहों की महिला लाभार्थियों को ये यूनिट दिए गए। योजना के तहत पात्र महिलाओं को यूनिट खरीदने हेतु कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का दो साल हेतु ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।

15 हजार के वेरका उत्पाद भी मिलेंगे मुफ्त

मिल्कफेड की ओर से प्रत्येक लाभार्थी को 15 हजार रुपये कीमत के वेरका उत्पाद तीन किस्तों में मुफ्त दिए जाएंगे। महिलाएं इन उत्पादों को बेचकर खुदरा मुनाफा कमा सकेंगी। वेरका की ओर से आइसक्रीम, दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की नियमित आपूर्ति के साथ फ्रीजर के इस्तेमाल और उत्पादों के रखरखाव का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को कारोबार शुरू करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिलेगा। वहीं, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कुलप्रीत सिंह ने कहा कि इससे महिलाएं बिक्री प्रबंधन, ग्राहकों से संपर्क और वित्तीय लेन-देन जैसे कारोबारी कौशल भी सीख सकेंगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट